फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली से लौट रही स्कूल बस ने नरवाना रोड पर साइकिल सवार को रौंदा, तीन गायों को भी मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम की रैली से लौट रही बस ने नरवाना रोड पर साइकिल सवार को रौंदा, तीन गायों को भी मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने की बस में तोड़फोड़, चालक को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सांपला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से लौट रही नरवाना के एक निजी स्कूल की बस से हादसा हो गया। बस ने नरवाना रोड पर क्राइस्ट राजा स्कूल के पास साइकिल पर जा रहे शिवपुरी कॉलोनी निवासी रामफल को रौंद दिया। इसमें रामफल गंभीर रूप से घायल हो गया। रामफल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय रामफल अपने घर के पास खल-बिनौले की दुकान चलाता है। वह रात करीब आठ बजे साइकिल पर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से प्रधानमंत्री की रैली से लौट रही बस ने तीन गायों को रौंदते हुए रामफल की साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें रामफल गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक साइकिल को टक्कर मारकर भागने लगा तो लोगों ने बस को घेर लिया। इसी दौरान बस में सवार लोग उतर कर भाग गए। हालांकि चालक नरवाना निवासी सुरेंद्र को लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर बस के साथ तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान लोगों ने दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जाम भी लगा दिया। इसके चलते करीब 20 मिनट तक रोड जाम रहा । हंगामे की सूचना पाकर पटियाला चौक चौकी प्रभारी यशवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने बताया कि चालक शराब के नेशे में धुत था। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी चालक का मेडिकल करवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रैली से लौट रही बस नरवाना के एक निजी स्कूल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें