पेड़ से टकराई कार युवक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
रोहतक बाईपास पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास कार पेड़ से टकरा गई। इस कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार कृष्ण कालोनी निवासी अजय व विनित सोमवार शाम को कार में सवार होकर रोहतक रोड बाईपास की तरफ जा रहे थे। जब वह चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर अजय की मौत हो गई।