फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलेवा के मनपल पट्टी स्थित तालाब में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा के मनपल पट्टी स्थित तालाब में बुधवार को 37 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला। तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते हुए मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जींद नागरिक अस्पताल भेज दिया गया और शव की हालात काफी खराब होने के कारण चिकित्सकों ने शव को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 37 वर्षीय अलेवा निवासी दर्शन के रूप में हुई। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि दर्शन शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में तालाब में उतर गया। जिसकी तालाब में डूबने से दर्शन की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 37 वर्षीय दर्शन का शव अलेवा के एक तालाब में उतराता हुआ मिलने की सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया। शव की हालत खराब होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जहां पोस्टमार्टम की इत्फाकिया कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें