फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का गांव के तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक मई से घर से लापता मनोहरपुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को गांव के ही तालाब से मिला है। शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। शव पूरी तरह से गला होने के कारण जींद के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे लोगों ने गांव मनोहरपुर के तालाब में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब शव बाहर निकाला गया तो यह गांव के ही 26 वर्षीय अनिल का था, जो एक मई से ही घर से गायब था। ग्रामीणों के अनुसार एक मई की शाम को अनिल को कुछ युवकों के साथ देखा गया था। शाम तक जब अनिल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन करके उससे पूछा था तो उसने कहा कि वह घर आ रहा है। इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां अनिल के बारे में पता किया मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह छह बजे ग्रामीणों ने एक शव गांव के ही तालाब में उतराता देखा। इसके बाद मौके पर अनिल के परिजन पहुंचे। उन्होंने शिनाख्त की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। दो दिन से शव पानी में होने के कारण उसकी हालत खराब हो चुकी थी। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अनिल की मां इशवंती के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने फिलहाल किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि अनिल की पानी में डूबने से मौत हुई है या उसकी हत्या करके शव को तालाब में फेंका गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
हत्या से नहीं किया जा सकता इंकार
अनिल एक मई शाम को कुछ युवकों के साथ देखा गया था। कुछ लोगों ने कहा कि दो-तीन युवकों ने उसके साथ बैठकर शराब भी पी थी। हो सकता है कि किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई हो और फिर उसकी हत्या करके शव को तालाब में फेंक दिया गया हो। यह भी हो सकता है कि शराब के नशे में अनिल तालाब के पास से गुजर रहा हो और उसका पांव फिसल गया हो और वह तालाब में गिर गया हो, जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि अनिल की हत्या हुई है या उसकी तालाब में डूबने से इत्फाकिया मौत हुई है।
विज्ञापन

मेला लगाकर अपना गुजारा चलता था अनिल
अनिल के तीन अन्य भाई भी हैं। वह सबसे बड़ा था। अनिल गांवों में मेला लगाकर अपना तथा अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अभी तक अनिल की शादी भी नहीं हुई थी। अनिल की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। अनिल नरम व मृदु स्वभाव का युवक था। उसकी मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें