फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमवाला गांव में शादी समरोह में डीजे बजते समय चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी की शादी में डीजे बजाते समय चली गोली से 14 वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव दालमवाला में बुधवार देर शाम को शादी समारोह में बज रहे डीजे के दौरान हो रहे डांस को देखने गए 14 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने को छलनी करती हुई आरपार निकल गई। पुलिस ने मरने वाले बच्चे के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली चलाने वाला कौन है।
विज्ञापन

फौज में नौकरी करने वाले जसबीर की बुधवार को शादी थी। जिसमें उसके दोस्त भी आए हुए थे। शाम को जब जसबीर के घर के बाहर डीजे की धुन पर उसके दोस्त नाच रहे थे। पड़ोस में रहने वाले धर्मबीर का 14 वर्षीय बेटा सुमित भी डांस देखने के लिए आया हुआ था। डीजे बजते समय किसी ने हवाई फायर किया। जब वह दूसरा फायर करने के लिए गन को लोड कर रहा था तो अचानक गोली चल गई। गोली सामने खड़े 14 वर्षीय सुमित के सीने में लगी और आरपार निकल गई। गोली लगने पर सुमित वहीं गिर पड़ा। लोग उसे उठाकर नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सुमित के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें