फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 12 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सुंदर नगर में बीटेक के छात्र ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुंदर नगर निवासी 22 वर्षीय विवेक का शव सोमवार सुबह घर में बने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक के ताऊ रमेशचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा विवेक अंबाला के एक इंस्ट्ीट्यूट इंस्टीट्यूट में बीटेक का छात्र था। नौ जनवरी को वह अंबाला से घर आया था तभी से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। इस दौरान उसकी मां मंजू देवी अपने मायका कलायत गई हुई थी। जबकि उसका भाई सुरेश दुबई में नौकरी करता है। रविवार रात को विवेक घर पर अकेला था और सोमवार सुबह वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसने बताया कि विवेक की परीक्षा ठीक से नहीं होने के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि विवेक ने मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें