फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना, मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में नौ लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने जिले के एक गांव की चार महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 23 दिसंबर 2012 को हुई थी। शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करने लग गए थे। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने कई बार मारपीट की। इसमें पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, दो ननद व एक चंडीगढ़ की महिला के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा ससुर, देवर और एक पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी मोनिका ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडना, मारपीट व छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें