फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का रास्ता बनाने के लिए गिराई दीवार, तनाव

Sat, 23 Jan 2016 11:35 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

श्री विश्वकर्मा मंदिर के पीछे बनी कालोनी में रास्ता बनाने की मंशा से आदर्श स्कूल प्रबंधक कमेटी के अनेक सदस्यों ने शनिवार सुबह दीवार गिरा दी। दीवार गिराने से कालोनी में तनाव फैल गया। यहां रास्ते बनाने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस तैनात कर दी है। जानकारी के अनुसार श्री विश्वकर्मा मंदिर के पीछे लक्ष्मी सिनेमा के मालिकों ने यहां प्लाट काटकर कर बेचे थे।
विज्ञापन


कई लोगों ने यहां मकान बनाए हैं। कालोनी बनाते समय काटी गली में आदर्श स्कूल की दीवार लगती है। जहां आदर्श स्कूल प्रबंधक कमेटी स्कूल का रास्ता बनाना चाहती है लेकिन इस पर कालोनी के लोगों को बड़ा एतराज है।

पिछले कई दिनों से इसका मामला कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को आदर्श स्कूल प्रबंधक कमेटी के अनेक सदस्य एकत्रित होकर यहां पहुंचे और दीवार गिरा दी। दीवार गिरने की सूचना पर कालोनी के लोग भी एकत्रित हो गए, जिससे तनाव बढ़ गया।

इसकी सूचना शहर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी राविश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए।

फिलहाल यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। आदर्श स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य यहां स्कूल की गली होने का दावा कर रहे हैं। कालोनी के लोगों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर दीवार गिराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


दीवार के साथ लगती कोठी के मालिक अनिल आर्य ने बताया कि यहां कोई गली नहीं है। सिनेेमा के मालिकों ने अपनी जगह में कालोनी काटी है। जिस जगह दीवार तोड़ी गई है उस जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम है। स्कूल भी लंबे अरसे से चल रहा है यहां कोई रास्ता नहीं है।

कोर्ट में एक फरवरी की पेशी है। डीसी ने उन्हें 28 फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं होने का आश्वासन दिया था लेकिन प्रबंधक कमेटी ने कोर्ट के नियमों की अनदेखी करके दीवार गिरा दी।

आदर्श स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक अनिल जिंदल ने बताया कि यहां उनके स्कूल का रास्ता है। जिसके खोलने पर बेवजह ऐतराज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक दो लोगों को छोड़कर सभी रास्ता बनाने के पक्ष में हैं। ऐतराज जताने पर आदर्श स्कूल प्रबंधक कमेटी के कई सदस्य जींद जाकर डीसी विनय सिंह ने मिले थे। जिन्होंने सब सही करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शहर थाना के प्रभारी राविश कुमार ने बताया कि दिवार गिरने की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। दोनों पक्षों को डीसी ने बुलाया है। फैसला होनेे तक वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। कानून व्यवस्था बरकरार रखना उनकी जिम्मेदारी है। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें