फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच हत्याकांड में दो और आरोपी काबू

Sat, 23 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए दूसरे युवक पर असलाह उपलब्ध करवाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


गांव खेड़ी तलौडा निवासी बालकिशन ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 जनवरी को पंचायत चुनाव में उसका भाई राकेश यादव सरपंच पद के लिए चुना गया था।

इसमें सरपंच पद के निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतबीर उसके साथ रंजिश रखने लगा। इसी के चलते 12 जनवरी को उसके भाई राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सतबीर, उसके बेटे विजय, भाई रामनिवास तथा जगजीवन के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने आरोपी सतबीर व रामनिवास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था लेकिन मामले का मुख्य आरोपी विजय पुलिस रिमांड पर लिया।

रिमांड के दौरान आरोपी विजय ने खुलासा किया कि हत्या की योजना बनाने में गांव खेड़ी तलौडा निवासी विनोद उर्फ रणधीर भी साथ था।

सरपंच राकेश यादव की हत्या करने के लिए अवैध असलाह गांव पालड़ी बागपत यूपी निवासी सोनू उर्फ प्रवीन ने उपलब्ध करवाया था।

दोनों आरोपियों का नाम सामने आने पर पुलिस ने छापेमारी करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन के रिमांड के बाद मुख्य आरोपी को भेजा जेल
सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय को पुलिस ने सात दिन के पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी विजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें