फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दंपती समेत तीन को किया घायल

Fri, 19 Jan 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। बागडू कलां गांव में दंपति समेत तीन लोगों पर हमला कर घायल करने पर सदर थाना सफीदों थाना पुलिस ने तीन नामजद व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बागडू कलां गांव निवासी नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी शाम को उसका पति बिजेंद्र तथा बेटा मोहित डायरी से दूध लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान गांव का ही बिजेंद्र, दीपक, मोनू व एक अन्य युवक ने उनका रास्ता रोक लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर वह बाहर आई और बीच बचाव करने लगी तो हमलावरों ने तीनों पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं। बचाव में शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए, जिन्हें देखकर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने नीलम की शिकायत पर बिजेंद्र, दीपक, मोनू को नामजद कर एक अन्य युवक के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें