आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी
अभिषेक ने राजपुरा में उससे दो लाख रुपये नकद लिए। उनसे खाली चेकों पर साइन करवाए गए। मार्च 2023 में उनसे चार लाख 40 हजार रुपये, अक्तूबर में एक लाख 10 हजार रुपये एक बार, दूसरी बार में नौ लाख रुपये और फिर दो लाख रुपये नकद लिए। फिर आरोपियों ने फर्जी लेटर भेजा। इस पर आठ लाख रुपये फीस दर्शाई गई थी। आरोपियों ने उनसे कुल 17 लाख 45 हजार रुपये लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा। कई महीने तक आरोपी टालमटोल करते रहे। आरोपियों ने उसके भाई की पत्नी के नाम से फर्जी डिग्री भी बनवा ली। जब विदेश नहीं भेजा गया तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे, जिस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने पानीपत से ऑफिस दिल्ली शिफ्ट कर लिया।
पुलिस ने मयूर विहार दिल्ली निवासी अभिषेक चौहान और ईस्ट दिल्ली प्रीत विहार खिचड़ीपुर निवासी दीपकचंद के खिलाफ कबूतरबाजी, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
-दीपक कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस, सफीदों
ये भी पढ़ें: हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से धोखाधड़ी: जमीन नीलामी के नाम पर लाखों का चूना, बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज