फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से धोखाधड़ी: जमीन नीलामी के नाम पर लाखों का चूना, बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

Sun, 08 Jun 2025 09:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

बैंक के मुख्य प्रबंधक ने जमीन नीलामी के नाम पर पूर्व  विधायक के बेटे को लाखों रुपये की चपत लगाई है। पूर्व विधायक के बेटे से 61.75 लाख रुपये की ठगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से धोखाधड़ी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफीदों विधानसभा क्षेत्र से पूर्व इनेलो विधायक रामफल कुंडू के पुत्र गगन कुंडू के साथ जमीन नीलामी के नाम पर 61.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अलेवा थाना पुलिस ने इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक संदीप राठी सहित अन्य बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


ये है मामला

गगन कुंडू ने बताया कि 6 नवंबर 2024 को इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक संदीप राठी के माध्यम से अलेवा के बधाना गांव में 70 कनाल 19 मरले जमीन और लेयर फार्म की बिक्री के लिए समाचार पत्र में नीलामी का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में दावा किया गया था कि संपत्ति का भौतिक कब्जा बैंक के पास है, यह सभी प्रकार के कानूनी विवादों से मुक्त है, और कोई अतिक्रमण या कोर्ट केस लंबित नहीं है।

विज्ञापन

2.47 करोड़ रुपये लगी थी जमीन की बोली

27 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नीलामी निर्धारित थी। गगन ने नीलामी से पहले बैंक के आश्वासन पर 24.70 लाख रुपये जमा किए। नीलामी में उनकी 2 करोड़ 47 लाख रुपये की बोली सबसे अधिक रही। इसके बाद बैंक ने उनसे बोली का 25 प्रतिशत, यानी 37.05 लाख रुपये, जमा करने को कहा, जो उन्होंने जमा कर दिए। इस तरह उनकी कुल जमा राशि 61.75 लाख रुपये हो गई। 

जमीन पर नहीं था बैंक का कब्जा

बाद में गगन को पता चला कि जमीन पर बैंक का कभी कब्जा नहीं था। यह संपत्ति अतिक्रमण और कोर्ट केस में उलझी हुई थी, और इसका मालिक कोई और था। यह जानकारी बैंक ने उनसे छिपाई। गगन ने आरोप लगाया कि संदीप राठी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने संदीप राठी, बैंक के एजीएम, डीजीएम और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Ambala: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: एक शख्स की हुई मौत, हिमाचल के कसौली गए थे घूमने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें