फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हवा में बढ़ी नमी की मात्रा, दिनभर नहीं सूखे पसीने

Thu, 23 May 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी15 : गोहाना रोड पर लगी मीठे पानी की छबील पर अपना गला तर करते राहगिर। संवाद
विज्ञापन
जींद। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों को बुधवार को भी कोई राहत नहीं मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 39 प्रतिशत दर्ज की गई, जिस कारण पूरा दिन लोगों के पसीने नहीं सूख पाए। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंच गया। इसका असर कामकाज पर ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है।
लोगों के कंठ सूख रहे हैं तो समाजसेवी व दुकानदार भी आगे आ रहे हैं। बुधवार को भी जगह-जगह मीठे पानी की छबीलें लगा कर लोगों की प्यास बुझाई गई। वहीं दोपहर के समय गलियां, बाजार व सड़कें सुनसान हो रहे हैं। साथ ही अस्पतालों में दस्त, उलटी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऐसे मेंं चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का प्रयोग करें। स्वच्छता का ध्यान रखे और शरीर को ढांप कर रखे। गर्मी में बाहर निकलने से परहेज करें। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आद्रता 21 प्रतिशत व हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट तो आई लेकिन गर्मी से राहत नही मिल पा रही है। वहीं, भीषण गर्मी के बीच शहर के मुख्य मार्गों पर मौजूद दुकानदार मीठे पानी की छबीलें लगा कर राहगीरों के सूखे कंठ को मीठा करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार हुए ग्राहकों से खाली, दुकानदार जोह रहे बाट
भीष्ण गर्मी के चलते दुकानदार भी ग्राहकों की बाट जोहते नजर आ रहे हैं। बाजार स्थित हरि एम्पोरियम के मालिक दीपक सैनी बताते हैं कि सुबह के समय 11 से 12 बजे तक कुछ समय के लिए ग्राहक बाजार का रूख करते हैं। वहीं शाम को छह बजे के बाद ग्राहक बाजार आते हैं। पूरा दिन बाजार सूना रहता है।
बॉक्स
तेज धूप में निकलने से परेहज करें : डा. भोला
सामान्य अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि उलटी और दस्त के मामलों में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि तेज धूप में निकलने से परेहज करें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ लें और स्वच्छता का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें