15जेएनडी28: भारत विकास परिषद की भूतेश्वर शाखा के सदस्यों प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते ह
- फोटो : गांव डाहिनी में शोक संवेदना व्यक्त करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य। स्रोत संवाद
जींद। भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को भिवानी रोड स्थित गोपाल विद्या मंदिर स्कूल में भूतेश्वर शाखा के सदस्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य परिषद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, शाखा की कार्यक्षमता बढ़ाना तथा आगामी वर्ष की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सदस्यों को प्रशिक्षित करना था।
प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जिंदल ने कहा कि भारत विकास परिषद राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है और सेवा व संस्कार आधारित गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन का लक्ष्य है। प्रांतीय महासचिव विनीत अग्घी ने संगठन की कार्यप्रणाली और शाखाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक सदस्य को परिषद का दूत बताया।
विज्ञापन
प्रांतीय संयोजक संदीप बंसल ने सेवा परियोजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर बल दिया, जबकि सुनील जैन ने सदस्यता विस्तार और सामाजिक संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
संजय चौधरी ने भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और युवा पीढ़ी में संस्कार निर्माण की आवश्यकता बताई। वहीं अमृतलाल चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और जागरूकता अभियान तेज करने का संदेश दिया। महिला सहभागिता संयोजक नीतू गोयल ने संगठन में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।