फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परिषद चेयरपर्सन ने सफाई योद्धाओं को किया सम्मानित

Fri, 13 Mar 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी15: सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करती नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद द्वारा स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी कार्यक्रम के तहत समारोह का आयोजन हुआ। चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेव संस्था की सदस्य बबली देवी, आईईसी टीम की सदस्य सुमन व सुशीला और नगर परिषद की सफाई कर्मचारी संतोष व कमला देवी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. सैनी ने बताया कि आठ मार्च से 14 मार्च तक पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ शहर के निर्माण में महिलाओं की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। जब घर की महिला जागरूक होती है, तो पूरा समाज स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जींद को बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए नगर परिषद का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है इसके स्थान पर कपड़े के थैले और स्टील के बर्तनों का उपयोग करें।
विज्ञापन

इस मौके पर सफाई निरीक्षक नीलम रानी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला संचालक संजीव चहल, सेक्रेटरी सुमित दहिया, दीक्षांत शर्मा, सुनील शर्मा और सुशीला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें