उचाना। मंडी में फसल की आवक शुरू हो गई है। कपास, सरसों को प्राइवेट खरीद पर खरीदार खरीद रहे हैं। जिन किसानों ने सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद से सरसों का स्टॉक किया हुआ था, वो सरसों को बेच रहे हैं। कपास की आवक भी शुरू होने से सीजन की शुरूआत हो गई है।
प्राइवेट बोली पर कपास 6905 रुपये प्रति क्विंटल तक, सरसों 6320 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। किसानों को कपास के भाव बढ़ने की उम्मीद है। अभी कपास की कुछ ढेरी आने लगी है। आने वाले दिनों में कपास की आवक बढ़ेगी। किसान रामचंद्र, सुखबीर, राजा ने कहा कि कपास की आवक की शुरूआत में भाव सात हजार रुपये के आस-पास किसानों को मिलने लगे हैं। जो सरसों के भाव है वो भी 6300 रुपये से अधिक किसानों को मिल रहे हैं। इस बार सरसों, कपास दोनों के भाव बढ़ने की उम्मीद किसानों को है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि कपास की आवक हो रही है। सरसों भी मंडी में आ रही है। खरीद को लेकर सभी पुख्ता प्रबंध है।