उचाना। विधानसभा चुनाव के मध्य नजर उचाना थाना एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। आईटीबीपी, थाना अलेवा, थाना उचाना की फोर्स शामिल हुई। शहर के अंदर बाजार से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए हर कोई सहयोग करें। चुनाव में किसी तरह का उपद्रव नहीं होने दिया जाएगा। जो संवेदनशील, अति संवेदनशील गांव हैं, वहां पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। हर किसी को चाहिए कि वो चुनाव में भाईचारा के साथ रहे। संवाद