फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कपास के मिल रहे अच्छे भाव, निजी दे रहे 7700 रुपये प्रति क्विंटल

Sun, 03 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी09: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद
विज्ञापन
उचाना। इस साल कपास के भाव जरूर किसानों को कुछ राहत देने का काम कर रहे हैं। कपास की आवक बेशक बीते साल से कम है, लेकिन निजी खरीदार भाव अच्छा दे रहे हैं। अब तक बीते साल की अपेक्षा 23 प्रतिशत के आस-पास कम कपास की आवक हुई है।
विज्ञापन

किसान राजू, सुलतान, बलजोर ने कहा कि इस साल कपास के अच्छे दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके और महंगे होने की संभावना है। आवक कम होने की वजह से भाव अधिक मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से लाभ होगा। इस साल अब तक 19978 क्विंटल कपास मंडी आ चुकी है। बीते साल इन दिनों तक 26243 क्विंटल आई थी। इस साल 6265 क्विंटल कपास कम आई है। इन दिनों कम से कम 7280 रुपये प्रति क्विंटल तो अधिक से अधिक 7765 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है। बीते साल इन दिनों अधिक भाव 6995 रुपये प्रति क्विंटल तक था। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि कपास का भाव इस साल बढि़या मिल रहा है, मगर आवक कम है।

02जेएनडी09: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें