फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

Sun, 03 Nov 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जुलाना थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी का हिसार के ढाका बस्ती निवासी प्रिंस ने अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया है। जब उन्होंने वीडियो को हटाने के लिए कहा तो आरोपी तथा उसकी मां सुमन व जीजा आशु ने उनको धमकी दी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें