12जेएनडी25-नगूरां प्रागंण में गेट मीटिंग कर रोष प्रकट करते बिजली निगम कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
अलेवा। एचएसईबी वर्कर यूनियन सब यूनिट नगूरां ने वीरवार को हड़ताल के समर्थन में दो घंटे गेट मीटिंग की। अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र ने की। मंच संचालन संदीप किठाना ने किया।
राज्य कार्यकारिणी के पूर्व उपप्रधान राजा शामदो और पूर्व ऑडिटर बलवान ढिल्लों ने बताया कि जब तक ऑनलाइन तबादले, आरटीएस एक्ट, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ओपीएस लागू करवाने और रिस्क अलाउंस नहीं मिलेगी जब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर उपप्रधान सुनील मुंडे, जगदीश, कुलदीप नेहरा, संदीप, सोनू, सतपाल मलिक, जगदीप नरवाल, राजेंद्र, मुकेश मौजूद रहे।