फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक घर से भागा, पुलिस ने ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
युवक की स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों के वार्ड नंबर छह में मिला कोरोना संक्रमित युवक घर से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं मंगलवार को जिले में दस लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 515 तक पहुंच गई है। अब तक जिले में कोरोना से आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 360 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 155 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जानकारी के लिए सफीदों शहर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जब वार्ड नंबर छह निवासी युवक के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर जानकारी इकट्ठा करने लगी तो वह एकदम से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोग भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुछ खास जानकारी नहीं दे पाए। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी देवीलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर युवक को ढूंढ निकाला। पुलिस ने युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है।
वहीं सिंघाना गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। वह खेतीबाड़ी करता है। उसे चार-पांच दिन से बुखार हो रहा था। गांव रामनगर निवासी आंगनबाड़ी में हेल्पर महिला, सफीदों के वार्ड 4 में युवक, गांव खेड़ा खेमावती में महिला और जींद शहर की 70 वर्षीय पूर्व एमसी को संक्रमित पाया गया है। इनके अलावा पांच अन्य लोगों को भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए 1396 लोगों के सैंपल
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने में काफी बढ़ोतरी की। जिले में दस सैंपल इकट्ठा करने के केंद्रों और मोबाइल टीमों ने 1396 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से लगभग एक हजार सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। एंटीजन किट से तुरंत ही लोगों की रिपोर्ट मिल जाती है। मंगलवार को 1603 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इनमें मंगलवार को एंटीजन किट से मिली रिपोर्ट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें