फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 लोगों की मिली कोरोना जांच रिपोर्ट, 13 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोरोना संक्रमण के केस कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 650 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, इनमें से केवल 13 लोग ही कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 17 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। अब जिले में 75 एक्टिव केस हैं। विभाग द्वारा अबतक 442058 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 24284 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि 550 लोगों की मौत हुई है। 23659 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। विभाग को अभी भी 178 रिपोर्ट का इंतजार है और 320 लोगों को विभाग ने अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। नौ कोरोना संक्रमितों का नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चला हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को जो 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, उनमें कालवा का 13 वर्षीय बच्चा, जामनी का 78 वर्षीय वृद्ध, 74 वर्षीय वृद्ध, भुरायण का 70 वर्षीय वृद्ध, बद्दोवाल का 20 वर्षीय युवक, सिंगवाल का 22 वर्षीय युवक, खांडा की 40 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष, शामलो खुर्द की 32 वर्षीय महिला, भौंगरा का 60 वर्षीय वृद्ध, सिंहमार मोहल्ला नरवाना का 50 वर्षीय व्यक्ति, नरवाना का 23 वर्षीय युवक शामिल हैं। जिला का रिकवरी रेट 97.43 प्रतिशत पहुंच गया है जबकि मृत्यु दर 2.26 प्रतिशत व पॉजिटिविटी रेट 5.49 प्रतिशत बनी हुई है। संक्रमितों में 45 ग्रामीण और 30 शहरी क्षेत्र से शामिल हैं। वर्ष 2022 में मृत्यु दर 0.46 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें