फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों में जुटने वाली भीड़ बढ़ा रही कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
डीआईजी कार्यालय के नीचे बिना मास्क लगाए बैठे टाइपिस्ट। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। जो लोग दूसरों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की नसीहत देते हैं, वह खुद ही इन नियमों का पालन नहीं करते हैं। राजनीतिक पार्टियों के लोग कार्यक्रम करते हैं। इसमें न मास्क का प्रयोग किया जाता है और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन होता है। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए वैसे तो जिला प्रशासन ने उपमंडल स्तर से लेकर थाना स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया हुआ है, लेकिन यह केवल कागजी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कई राजनीतिक कार्यक्रम हुए जिसमें न तो किसी ने मास्क लगाया था और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया। कई ऐसे संगठन व लोग भी इनमें शामिल रहे, जो खुद तो लोगों को नसीहत देते हैं, लेकिन खुद नियमों का पालन नहीं करते।
अप्रैल में आ चुके हैं 342 संक्रमण के मामले
मार्च महीने में कोरोना संक्रमण के 446 मामले सामने आए थे। अब अप्रैल महीना इससे भी आगे निकलता दिखाई दे रहा है। अप्रैल में अब तक 342 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं तथा दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक अप्रैल को 84, दो को 42, तीन को 89, चार को 90 तथा पांच अप्रैल को 37 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बढ़ते संक्रमण के मामलों से लोगों को कोई भय नहीं है।
विज्ञापन

निगरानी कमेटी की आज तक नहीं हुई एक भी बैठक
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने एडीसी डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी कमेटी का गठन किया हुआ है। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर तथा थाना स्तर पर भी कमेटियां गठित की गई हैं। आज तक इन कमेटियों की कोई बैठक नहीं हुई और न ही इन कमेटियों के सदस्य ने किसी भीड़ वाले स्थान का निरीक्षण किया है।
कोई भी कार्यक्रम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन से अनुमति लेनी होती है लेकिन फिलहाल ऐसे किसी कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई। चार अप्रैल को जींद में हुई किसान महापंचायत के लिए स्टेज को सैनिटाइज किया गया था और कुछ लोगों के सैंपल भी करवाए गए थे।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा हर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। यदि कहीं कुछ कमी रह गई है तो अधिकारियों को और अधिक सख्ती करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें