फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच मिले कोरोना संक्रमित, 383 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई। इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 383 तक पहुंच गया है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 294 लोग ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब 84 लोग एक्टिव हैं।
विज्ञापन

नए मामलों में स्कीम नंबर छह निवासी एक युवक संक्रमित मिला था। 11 अगस्त को परिवार के लोगों के सभी सैंपल लिए गए। इसमें उसका भाई भी अब कोरोना संक्रमित मिला है। चमेला कॉलोनी नरवाना निवासी 22 वर्षीय संक्रमित मिला है। वहीं जुलाना के वार्ड नंबर दस निवासी व वार्ड नंबर छह निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वार्ड नंबर दस निवासी व्यक्ति रोहतक में ऑटो चलाता है। उसने रोहतक पीजीआई में ही जांच करवाई थी। वहीं दूसरे व्यक्ति ने जुकाम व खांसी के चलते जांच करवाई थी। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम के अनुसार सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद उनकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें