फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रदेशाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में जलाईं प्रतियां

विज्ञापन
02जेएनडी19-लघु सचिवालय के बाहर धरना देते हुए पेंशन बहाली संघर्ष समिति सदस्य। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति सदस्यों ने प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल पर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर एफआईआर की प्रतियां जलाईं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को सुनने के बजाय दमनात्मक कदम उठा रही है। एफआईआर तुरंत वापस ले। ओपीएस बहाल नहीं की गई तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान और महिला विंग जिला प्रधान अनुराधा गुप्ता की अध्यक्षता में कर्मचारी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संख्या अधिक होना कोई अपराध नहीं बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि पेंशन बहाली का मुद्दा लाखों परिवारों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर और महिला विंग प्रभारी राजबाला कौशिक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों की अवमानना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महासचिव देवीलाल जुलानी, ब्लॉक प्रधान हरीश शर्मा, रमेश लोहान, जितेंद्र बेनीवाल, राजेश आसन, दलबीर गोरिया, सुनील खटकड़, विजयपाल ढुल, अमीर खटकड़, सुधीर नैन, सज्जन राठी, कुंती देवी, कुसुम, मीनू, नीति सुखीजा, सुलभा,राजेश लोहान, अनिल नगूरां मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें