फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच में समन्वय जरूरी : जेएमआईसी

Wed, 31 Jul 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी15-बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में जेएमआईसी मनजीत पाल को सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। पत्थर धरती के गर्भ में रहकर पारस बनता है। जूनियर वकीलों को खुद को निखारने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। यह बात एसडीजेएम संदीप कुमार ने बार एसोसिएशन में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

मंगलवार को बार एसोसिएशन में जज जेएमआईसी मनजीत पाल की प्रमोशन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन प्रधान एडवोकेट बलजीत मलिक की अध्यक्षता में किया गया। मंच का संचालन सचिव सुमित श्योकंद ने किया। जज मनजीत पाल ने कहा कि बार एवं बेंच के बीच हमेशा समन्वय बना रहे, इसकी उन्होंने हमेशा कोशिश की है, क्योंकि एक एडवोकेट अपने मुव्वकिल को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ता है और सही न्याय हो सके, इसके लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।
एसडीजेएम संदीप कुमार ने युवा वकीलों को मोटिवेट करते हुए कहा कि युवा वकीलों को अपनी सीनियर वकीलों की तरह मेहनत करनी चाहिए। यदि कहीं कोई परेशानी आती है तो हम पूरी तरह से उनके साथ हैं। जूनियर वकीलों को अपने काम के प्रति लगन व समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन ने जज मनजीत पाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट हरदयाल मोर, अनूप ढांडा, कपिल शर्मा, अजय मोर, अनिल नैन, देसराज अत्री मौजूद रहे।

30जेएनडी15-बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में जेएमआईसी मनजीत पाल को सम्मानित करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें