फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूलों में फर्जी दाखिला मामले में सीबीआई ने अध्यापक से की पूछताछ

Wed, 31 Jul 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्कूलों में हुए फर्जी दाखिले को लेकर शुरू हुई जांच जिले में पहुंच गई है। इस जांच में जिले के राजकीय प्राइमरी स्कूल के एक अध्यापक से भी पूछताछ की गई है। इस स्कूल में भी फर्जी दाखिले को लेकर सीबीआई के पास रिकॉर्ड था। इसके चलते इस मामले में जांच की गई। स्कूल अध्यापक सोमबीर से पूछताछ की गई है। अध्यापक ने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जिले के जिन स्कूलों का नाम आया है, उनके अध्यापकों से सीबीआई पूछताछ कर रही है। स्कूल मुखियाओं ने स्कूलों में गलत तरीके से विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा दिखाया था। इसमें स्कूलों में मिड-डे मील का राशन भी विभाग के रिकॉर्ड में विद्यार्थियों के अनुसार भेजा था, जिसका अध्यापकों पर गबन करने का आरोप है।

जिले में कितने स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दिखाने में फर्जीवाड़ा हुआ है, इसका रिकॉर्ड वह एकत्रित कर बता सकते हैं। फिलहाल जिन अध्यापकों को इस मामले में नोटिस मिला है, सीबीआई ने उनको पत्र भेजकर जांच में शामिल किया है। -सुभाष वर्मा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें