13जेएनडी18-बस अड्डे पर नाटक के माध्यम से स्वच्छता को लेकर जागरूक करते हुए कलाकार। स्रोत प्रशासन
जींद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर परिषद की तरफ से शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला नगर आयुक्त अनिल दून ने बताया कि कलाकारों ने मनोरंजक और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर परिषद की तरफ से 14 जून को भी दो स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। सुबह रेलवे स्टेशन और शाम जयंती देवी मंदिर परिसर में होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।