फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आह्वान पर भी घर की लाइट नहीं बुझाने को लेकर हुआ विवाद, आठ लोग घायल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जींद पहुंचे पांच अप्रैल की रात लाइट नहीं बंद करने को लेकर हुए विवाद के अगले दिन मा? - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार रात को नौ मिनट लाइट बंद करके दीये और मोमबत्ती जलाने के आह्वान पर गांव ढाठरथ में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसमें दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को रात को लाइट बंद कर दीये जलाने के लिए टोका था। इस पर रात को ही दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुबह दोनों पक्षों में रात को हुई कहासुनी को लेकर फिर से बात हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों में हुए विवाद की शिकायत पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रविवार रात नौ बजे लोग घरों की लाइट बंद करके दीये जला रहे थे। ढाठरथ गांव में भी ग्रामीण ऐसा कर रहे थे। इस दौरान गांव के एक मुस्लिम परिवार ने न ही लाइट बुझाई और न ही दीये जलाए। इस पर पड़ोसी संजय ने इस परिवार को लाइट बंद करके दीये जलाने के लिए कहा। इसी को लेकर संजय और पड़ोसी सदीक खान के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवा दिया। सोमवार सुबह संजय और सदीक खान गली में निकल आए और रात को हुई कहासुनी को लेकर बात करने लगे। नौबत गाल-गलौज तक पहुंच गई। झगड़े की आवाज सुनकर दोनों पक्षों के लोग गली में निकल आए और एक दूसरे पर लाठी और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। झगड़ा होने के बाद ग्रामीणों ने इस बारे में पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
दोनों पक्षों के आठ लोगों को लगी चोट
विवाद में एक पक्ष के संजय, संदीप, पुरुषोत्तम, पिंटू घायल हुए हैं तो दूसरे पक्ष के वसीर खान, सदीक खान, नजीर खान, संदीप खान घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

एक पक्ष का आरोप
संजय ने बताया कि रात को उनकी गली के सभी लोग लाइट बंद करके दीये जला रहे थे। उनके पड़ोसी सदीक खान के घर पर लाइट जल रही थी। उन्होंने किसी बाहरी व्यक्ति को उनके घर में देखा। उन्होंने जब बाहरी व्यक्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्णरूप से रोक है, इसलिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए बाहरी व्यक्ति के बारे में पूछा था। इस दौरान हुई कहासुनी में तो मामला शांत हो गया। सुबह जब वह दूध लेने के लिए गली से निकल रहा था तो सदीक खान ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके परिवार के लोग वहां पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। इसमें उनके चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
घर की लाइट बंद थी और गाड़ी की लाइट जली हुई थी
वसीर खान ने बताया कि इस दौरान उनके घर की सभी लाइट बंद थी। एक लाइट छप्पर की जल रही थी। छप्पर के नीचे उनकी गाड़ी खड़ी थी। इसके अलावा घर की सभी लाइट को बंद करके बच्चे छत के ऊपर दीये जला रहे थे। इसी दौरान संजय आया और लाइट बंद नहीं करने पर गाली-गलौज करने लगा। उस समय तो वह कुछ नहीं बोला। सुबह जब वह गली से निकला तो संजय भी आ गया। जब वह रात को गाली देने का कारण पूछने लगा तो उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद तीन भाई आए और बचाव करने लगे तो उन पर भी हमला कर दिया। इसमें उनके चारों भाइयों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें