जींद। निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार 30 जून तक जिला के सभी बीपीएल व एएवाई श्रेणी के कार्ड धारकों के प्रत्येक बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई केवाईसी अपडेट वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है।
यह कार्य कार्ड धारक की ओर से स्वयं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से फेशियल ई केवाईसी किया जाना है। इस कार्य के लिए अब कार्ड धारक को राशन डिपो पर जाने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने बताया कि बीपीएल और एएवाई राशन कार्ड धारक अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से ई केवाईसी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें और ई केवाईसी पर क्लिक करें।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी बीपीएल और एएवाई कार्ड धारक 30 जून से पूर्व ही अपना ई केवाईसी अवश्य करें। संवाद