फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल माफ की अफवाहों से बचें उपभोक्ता : अमित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता अमित सिंह ने कहा कि कुछ उपभोक्ता गलत सूचनाओं के आधार पर बिजली बिल माफ करवाने की उम्मीद में बिजली बोर्ड व प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं जो पूरी तरह निराधार है। सरकार या बिजली विभाग की ओर से बिजली बिल या ब्याज माफ की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और अपने बिजली बिल का नियमित व समय पर भुगतान करना चाहिए। समय पर भुगतान से न केवल विभागीय कार्य सुचारू रूप से चलते हैं बल्कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल भरना प्रत्येक उपभोक्ता की जिम्मेदारी है।
शनिवार को कुछ उपभोक्ता बिजली बिल माफी की अफवाहों के चलते उपमंडल प्रशासन के समक्ष पहुंचे थे। सफीदों शहरी एसडीओ अंकुश गर्ग ने कहा कि सरकार या विभाग की ओर से बिजली बिल या ब्याज माफी की घोषणा नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें