फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो नए टैंकरो का निर्माण, दूर होगी पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
16जेएनडी24: उचाना कलां जलघर-2 में बन कर तैयार हुए टैंक। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। गर्मियों में पानी की कमी परेशान होने वाले उचाना शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। उचाना कलां के भौंगरा रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग के जलघर में 45 लाख रुपये की लागत से दो क्लीयर वाटर टैंक का निर्माण किया गया है। इन दोनो टैंको में 12.5 लाख लीटर पानी स्टोर किया जा सकता है। अब कुल तीन टैंको में 18 लाख लीटर पानी स्टोर किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस सप्ताह टैंकों का कार्य पूरा हो जाएगा। टैंक में रजबाहा से आने वाले पानी को पाइप लाइन जलघर के अंदर जोड़ने का कार्य चल रहा है। सुरेश, रामनिवास, बलवान, राजबीर ने बताया कि उचाना कलां के जलघर-2 में पहले एक टैंक था। यहां पर पानी फिल्टर होकर एक ही टैंक में स्टोर होता था। अब दो नए टैंक बनने से यहां पर पानी स्टोर तीन टैंकों में होगा। ऐसे में गर्मी के मौसम में जो पानी की सप्लाई नहीं आने से लोगों को होने वाली परेशानी दूर होगी। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि हर घर स्वच्छ जल पहुंचे ये सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें