फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना शहर के अंदर टूटी सड़का का 9.25 करोड़ से निर्माण शुरू

Wed, 17 Jul 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी26 : सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी मनाते लोग। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना शहर के अंदर सड़क का निर्माण मंगलवार से शुरू हो गया है। इस सड़क पर नौ करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सड़क फोर लेन बनेगी। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। लगभग पांच किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण से लोगों का बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जुलाना के बाहर से जींद-रोहतक मार्ग पर बाईपास बन गया है। अब शहर के अंदर से लगभग पांच किलोमीटर सड़क का टुकड़ा कई साल से नहीं बना। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ब्राह्मणवास गांव से लेकर सोनिया स्कूल तक एनएच 352 की हालत खस्ता बनी हुई है। काफी सालों से क्षेत्र के लोगों की मांग रही है कि जल्द सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि रोजाना हो रहे हादसों से छुटकारा मिल सके। ब्राह्मणवास गांव के पास तो बरसात होते ही वाहन चालकों का निकलना दूभर हो जाता है। कई वाहन चालक तो हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। अब जल्द ही लोगों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विधायक से मंत्रियों तक लगाई गुहार

लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया था। सड़क के निर्माण की प्रक्रिया टेंडर तक ही सीमित रही। क्षेत्र के लोगों को केवल आश्वास ही हाथ लगा। अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की बात

भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र लाठर ने कहा कि जींद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सामने जुलाना की सड़क के निर्माण को लेकर शिकायत दी गई थी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समाधान करते हुए सड़क के निर्माण की मंजूरी देते हुए ग्रांट मंजूर कर दी। भाजपा सबका साथ सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग का विकास करवा रही है।
जुलाना की आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क फोर लेन बनेगी। इस पर नौ करोड़ 25 लाख रुपये की लागत आएगी। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। -राजकुमार, एक्सईएन, पीडब्लयूडी जींद।

16जेएनडी26 : सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी मनाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें