फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शव गृह के पास अमृत फार्मेसी का निर्माण शुरू, मिलेगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
डॉ. रघुबीर पुनिया
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल परिसर में शव गृह के पास अमृत फार्मेसी के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इसी स्थान पर वीटा बूथ भी स्थापित किया जाएगा जिससे मरीजों और उनके परिजनों को एक ही जगह पर दोनों सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही अमृत फार्मेसी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अमृत फार्मेसी के लिए शव गृह के पास स्थित पुराने भवन को हटाकर नए ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। यह स्थान अस्पताल के मुख्य मार्ग के नजदीक होने के कारण मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक रहेगा। यहां से मरीज आसानी से आवश्यक दवाएं खरीद सकेंगे। साथ ही वीटा बूथ शुरू होने से मरीजों के परिजनों को दूध, छाछ, लस्सी और अन्य खाद्य पदार्थ भी अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगे।
अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1800 से 2000 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई बार अस्पताल में कुछ दवाइयों का स्टॉक समाप्त होने पर मरीजों को बाजार से महंगी कीमत पर दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद मरीजों को ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर मिलेंगी। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर इलाज का आर्थिक बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा
अमृत फार्मेसी शुरू होने से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा। मरीजों को दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और एक ही परिसर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
बाक्स
अमृत फार्मेसी और वीटा बूथ के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। निर्माण पूरा होने के बाद दोनों सुविधाएं जल्द ही आमजन के लिए शुरू कर दी जाएंगी। इससे अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उन्हें सस्ती दवाइयों के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। -डॉ. रघुबीर पूनिया पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें