गाड़ी छीनने की झूठी शिकायत करने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता के ही खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जुलाना के वार्ड नंबर चार निवासी 55 वर्षीय सत्ते ने बुधवार देर सायं पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर शिकायत दी थी कि चार युवकों ने उसकी क्रूजर गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। घटना की शिकायत जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच की तो सामने आया कि लूट की शिकायत झूठी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को गुमराह करने और झूठी शिकायत देने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता सत्ते ने जुलाना निवासी जोगेंद्र से डेढ़ साल पहले एक लाख 70 हजार रुपये लिए थे। पैसे नहीं लौटा पाने पर अपनी गाड़ी को उसके पास खड़ी कर आया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को झूठी शिकायत कर गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।