फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गंगाजल से मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
14जेएनडी26: खड़गे के अपमान के विरोध में रोष मार्च निकालते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता। स्रोत: कार्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में मौजूदगी के बाद कांग्रेस रैली के स्थल को कथित तौर पर गंगाजल से शुद्ध किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को रोष मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना को खड़गे का अपमान बताते हुए इसे सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और संविधान की मूल भावना के खिलाफ करार दिया।
रोष मार्च फव्वारा चौक से शुरू होकर घंटाघर होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में भेदभाव, छुआछूत और जातिगत मानसिकता के विरोध में लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मार्च के बाद आंबेडकर चौक पर सत्याग्रह आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और गरिमा प्रदान करता है। ऐसे में किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर उसकी मौजूदगी को अपवित्र मानना बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन

हैबतपुर ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के बाद मंच को कथित तौर पर गंगाजल से शुद्ध किया जाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और वंचित एवं शोषित वर्गों के सम्मान पर भी हमला है।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व विधायक सुभाष गंगोली, वजीर गंगोली, लाजवंती ढिल्लों, रघुबीर भारद्वाज, सतबीर दबलैन, पवन दुहन, अशोक मलिक, राजू लखिना, रणबीर भुसलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें