फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 साल बाद हिसार लोकसभा सीट पर जीती कांग्रेस

Wed, 05 Jun 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
कांग्रेस चुनावी कार्यालय के बाहर मिठाई ​खिलाकर खुशी जताते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
उचाना। हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश जेपी की जीत की घोषणा होते ही शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजे लेकर जुलूस निकाला। डीजे पर यो जेपी सै मेरे भाई, जेपी-जेपी हो री सै गीत पर कार्यकर्ता झूमे।
विज्ञापन

इससे पहले 2004 में जयप्रकाश ही कांग्रेस से चुनाव जीते ते। 2004 के बाद 20 साल के बाद जयप्रकाश ने जीत दर्ज कर कांग्रेस के सूखे को समाप्त कर दिया है।
साल 2004 के कांग्रेस प्रत्याशी रहे जयप्रकाश ने इनेलो प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह बरवाला को 182768 मतों से हराया था। उस समय जयप्रकाश को 4,07,210 मत मिले थे, जबकि सुरेंद्र सिंह बरवाला को 2,24,442 मत मिले थे। 2024 के चुनाव में जयप्रकाश को उचाना विधानसभा से 76694, भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को 42166 मत मिले, जबकि जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला को 3911 मत मिले। इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला को 3299 मत मिले हैं। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें