फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 15 महानगरों में जय हिंद यात्रा निकालेगी कांग्रेस : दीपेंद्र

Sat, 17 May 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी31- गुरुकुल खेड़ा गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
विज्ञापन
उचाना। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को उचाना हलके के गुरुकुल खेड़ा गांव में पहुंचे। यहां पर दीपेंद्र हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विकास खटकड़ के पिता और पूर्व जिला पार्षद बलवान खटकड़ के निधन पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

बाद में पत्रकार वार्ता में सांसद ने भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी जय हिंद यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। देश के 15 बड़े महानगरों में अलग-अलग जगह जय हिंद यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश पर कष्ट की घड़ी आई। इस घड़ी में हम सब एकजुट है, संपूर्ण विपक्ष साथ खड़ा है। भारत की सरकार, भारत की फौज के साथ है। जब तिरंगे के पीछे सारा देश विपक्षी दल सभी एकजुट है तो सत्तारूढ़ पार्टी ने सभी के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए थी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरेशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह हमारी बहन हैं। देश की सीमाओं पर वर्दी पहनकर जो भी सैनिक खड़े हैं, वह सभी 140 करोड़ भारतीयों के भाई-बहन हैं। उनको किसी एक विशेष जाति, समाज तक सीमित करने के बयान अस्वीकार्य हैं।
इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक चंद्रप्रकाश, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, पूर्व विधायक सुभाष गंगोली, दिनेश डाहौला, डॉ. मोहित नैन, संदीप वर्मा और राजेंद्र श्योकंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें