फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन : ऋषिपाल

Thu, 12 Feb 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी18: ऋषिपाल हैबतपुर
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में श्रमिकों, किसानों और आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन

ऋषिपाल हैबतपुर ने आरोप लगाया कि केंद्र की एनडीए सरकार नए श्रमिक कानूनों और आर्थिक फैसलों के जरिए मजदूर वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में कटौती, बिजली संशोधन बिल और मुक्त व्यापार समझौतों जैसी नीतियां देश की आर्थिक संप्रभुता और गरीबों के हितों के खिलाफ हैं। भाजपा के शासन में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।
जिला प्रधान ने जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 12 फरवरी को हड़ताल में भाग लें। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल ट्रेड यूनियनों का नहीं, बल्कि देश के भविष्य को बचाने का साझा संघर्ष है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला, तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें