11जेएनडी32: शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डाॅ. रणबीर यादव। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–1 एवं 2 के विशेष शिविर के चौथे दिन महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम हआ।
दिन की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य का अभ्यास किया। डॉ. ज्योति लड़वाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक स्वावलंबन को महिलाओं की प्रगति का आधार बताया। डॉ. रणबीर यादव ने जल संरक्षण पर व्याख्यान देकर जल बचाने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारियों ने अनुशासन व सेवा भावना बनाए रखने का आह्वान किया।