फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गैस के दाम कम करो, लोगों को राहत दो के नारे लगाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धारूहेड़ा में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव स
विज्ञापन
धारूहेड़ा। रविवार को कांग्रेस की तरफ से धारूहेड़ा में बढ़ती एलपीजी गैस की कीमतों, गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी धारूहेड़ा के मुख्य बाजार से निकले और गैस के दाम कम करो, आम आदमी को राहत दो और महंगाई पर रोक लगाओ जैसे नारों के साथ सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान चिरंजीव राव स्थानीय गैस एजेंसी भी पहुंचे जहां उन्होंने गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ताओं से संवाद किया।
चिरंजीव राव ने कहा कि आज देश का आम आदमी महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर एलपीजी गैस सिलिंडर लगातार महंगा होता जा रहा है और दूसरी ओर उसकी समय पर उपलब्धता भी सुनिश्चित नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही हाल ही में प्रीमियम पेट्रोल और औद्योगिक डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी ने व्यापारियों, उद्योगों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है और जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। आज स्थिति यह है कि लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी परेशान हैं, जो किसी भी जिम्मेदार सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय होना चाहिए।



समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
चिरंजीव राव ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष इंद्रपाल यादव, राजेश उर्फ ज्ञानी यादव, कृष्ण यादव आरडब्ल्यूए प्रधान, सुंदर प्रजापत के अलावा स्थानीय कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

धारूहेड़ा में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें