फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को हरियाणा में सशक्त संगठन की आवश्यकता : बृजेंद्र सिंह

Mon, 13 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी32: खुंगा गांव की चौपाल में पहुंची सद्भाव यात्रा। स्रोत : कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की ओर से शुरू की गई सद्भाव यात्रा में आमजन लगातार जुड़ रहा है। रविवार को यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत जींद के खेड़ी तलौडा गांव से हुई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी शामिल रहे। यह यात्रा तलौडा, लोहचब, खुंगा कोठी और खुंगा होते हुए दालमवाला गांव में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

इसमें बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को लंबे समय से एक सशक्त संगठन की आवश्यकता थी। पार्टी के भीतर संवाद और संरचना के अभाव में कई मौकों पर जनता का समर्थन होने के बावजूद सत्ता से दूरी बनी रही।
अब समय है कि संगठन गांव-गांव तक पहुंचे और जनता से सीधा जुड़ाव बने। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए समाज को विभाजित करने की राजनीति कर रही है न कि विकास की।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में हुईं घटनाएं
बरेली में दलित युवक की पिटाई से मौत, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश और हरियाणा में एससी वर्ग के आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या यह सब दिखाती हैं कि समाज और सिस्टम को किस हद तक बांटा गया है। अगर यही क्रम जारी रहा तो आने वाले वक्त में जनता से सरकार चुनने का अधिकार भी छीना जा सकता है। लोकतंत्र का नाम तो रहेगा पर चुनाव एकतरफा हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें