फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी के आरोपों से भ्रम फैला रही कांग्रेस : बराला

विज्ञापन
03जेएनडी12: विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए सुभाष बराला। संवाद - फोटो : File photo
विज्ञापन
जींद। चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में हारने के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। कभी ईवीएम तो कभी मतदाता सूची के नाम पर वोट चोरी का मुद्दा उठाया जाता है।
विज्ञापन

बराला मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बराला ने कहा कि चुनाव में जीत मिलने पर कांग्रेस इसका श्रेय अपनी काबिलियत को देती है।
वहीं, हारने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने लगती है। उन्होंने कहा कि चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाने के बजाय मतदाता सूची को बेहतर बनाने के प्रयासों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने एसआईआर का समर्थन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करना है। इसके तहत मृतकों, दोहरी प्रविष्टियों और दूसरे स्थानों पर जा चुके मतदाताओं के नामों की जांच कर सूची को शुद्ध किया जाना है।
विज्ञापन

साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना भी इसका उद्देश्य है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें