क्रमिक अनशन में बैठे गणमान्य। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में क्रमिक अनशन का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता और एम्स संघर्ष समिति मनेठी के प्रवक्ता कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, शेर सिंह मीरपुर, करतार सिंह खटावली, नरेश कुमार तुर्कियावास, श्रवण कुमार तुर्कियावास, सुमेर सिंह तुर्कियावास और पूर्व सैनिक राकेश कुमार सुनारिया अनशन पर बैठे।
इस दौरान आंदोलनकारियों ने लड़ेंगे-जीतेंगे जैसे नारे लगाकर अपने उत्साह और संकल्प को व्यक्त किया। अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि जब तक सरकार अपने वादे के अनुसार एनएच-71 के पास भगवानपुर की पंचायती जमीन पर अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया और आंदोलन को अपना समर्थन और एकजुटता जताई। कार्यक्रम का मंच संचालन हनुमंत उर्फ पिलानी ने किया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह आंदोलन क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं और जनहित की मांग से जुड़ा है और इसे तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक सरकार ठोस कार्रवाई नहीं करती। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।