फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के झगड़े में पहले किया समझौता, फिर स्कूल जा रहे छात्र पर कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज खानपुर में उपचाराधीन छात्र अंकित। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव पुराना सिवानामाल में बुधवार सुबह स्कूल जा रहे दसवीं कक्षा के छात्र पर अन्य छात्रों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें छात्र घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन उसे वहां से मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिवानामाल निवासी 15 वर्षीय छात्र अंकित के पिता अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे एक के परिवार के बच्चों में मंगलवार शाम को झगड़ा हो गया था। लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को उसका बेटा अंकित स्कूल जाने के लिए निकला तो उक्त परिवार के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जो उसके पैर में लगी। उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर में दाखिल करवाया गया है। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें