फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अदालत में बिजली वोल्टेज और खराब मीटर की आईं शिकायतें

विज्ञापन
07जेएनडी14-सर्कल कार्यालय में लगी बिजली अदालत में समस्या सुनते अधीक्षण ​अ​भियंता एमएल सुखीजा। स
विज्ञापन
जींद। बिजली निगम ने वीरवार को सर्कल कार्यालय में अदालत लगाई गई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने बिजली संबंधित समस्याएं सुनीं। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली वोल्टेज, खराब मीटर जैसी शिकायतें रखी।
विज्ञापन

एमएल सुखीजा ने इन समस्याओं को उपमंडल अधिकारी को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली लाइनों को स्थानांरतण करने और सोलर कनेक्शनों जैसी समस्याओं को भी निश्चित समय अवधी में समाधान करने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने कहा कि निगम ने बिजली आपूर्ति देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं जिसके तहत गांव गांव में पुराने बिजली के पोल और तारों को बदलकर नए पोल और तारें लगाकर पर्याप्त बिजली सुविधा देना है। जिन गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना का कार्य पूरा किया जा चुका हैं वहां पर 22 से 23 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

उप शहरी सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य चल रहा है। यदि सभी गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य पूरा हो जाएगा तो बिजली के हादसों पर रोक लगेगी, ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलेगी और उन्हें बिजली की किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को बिजली चोरी न करने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि बिजली चोरी करना एक दंडनीय अपराध हैं, जो भी बिजली चोरी करते हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें