फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा दिया जाए : आजाद

Sun, 07 Sep 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी18-स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर एसडीएम दलजीत सिंह को ज्ञापन देते हुए आजाद पालवां व अ
विज्ञापन
उचाना। बारिश से खेतों में जलभराव होने से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। आजाद पालवां की अगुवाई में एसडीएम दलजीत सिंह के माध्यम से ज्ञापन सीएम के नाम भेजा गया।
विज्ञापन

पालवां ने कहा कि सरकार की ओर से स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए ताकि जो नुकसान हो रहा है उसकी कुछ हद तक भरपाई हो सकें।
आज कपास की फसल बिल्कुल खराब हो चुकी है तो धान की फसल भी खराब होने लगी है। उन्होंने कहा कि किसान के पास फसल ही आय का स्त्रोत होती है। फसल खराब होने पर किसानों पर आर्थिक मार पड़ती है। किसान हितैषी होने के दावे करने वाली भाजपा को चाहिए कि वह किसानों के लिए सहारा बनते हुए कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान नेत्री अनिता सुदकैन, जोधाराम कामरेड, जंगीर पालवां, टेकराम तारखा, सुरेश, बीर करसिंधु, रामफल उचाना, धीरा व फूल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें