फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की टक्कर से कॉमनवेल्थ गोल्डमेडलिस्ट की मौत

विज्ञापन
16जेएनडी28: जींद गोहाना ग्रीन फील्ड हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। स्रोत : राहगीर
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड हाईवे पर ट्रक तथा कार की टक्कर में जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता नरेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गांव जौरासी (पानीपत) निवासी 24 वर्षीय नरेश शनिवार को कार से जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे से जींद आ रहे थे। गांव चाबरी टोल प्लाजा से निकलते ही आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार ट्रक के पीछे जा घुसी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि नरेश बुरी तरह कार में फंस गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने काफी जतन कर उनको बाहर निकाला। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने गंभीर हालात में नरेश काे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता रोहताश ने बताया कि नरेश जूडो के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। 2018 में जयपुर में आयोजित कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। वह सुबह जींद में किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे।

16जेएनडी28: जींद गोहाना ग्रीन फील्ड हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। स्रोत : राहगीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें