फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर ट्राॅली और निजी बस के बीच हुई टक्कर, घायल

Tue, 25 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी32-हादसे बाद घटनास्थल पर खड़ी बस और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर के दिल्ली-पटियाला हाईवे पर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली और निजी बस की टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर पूरी तरह से टूट गया। गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई।
विज्ञापन

सोमवार को निजी बस अड्डे से हिसार की तरफ जा रही थी। नहर से आगे बने कट की बजाय चालक ने बस को चंडीगढ-हिसार फ्लाई ओवर से पहले कट से गलत दिशा की तरफ मोड़ दिया। बस जैसे बस ही कट से निकला तो जींद की तरफ से मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली की बस से टक्कर हो गई। बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। इसमें यात्रियों को हल्की चोटें आई। वहीं ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति भी दूर जा गिर और घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा देकर छुट्टी दे दी।
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इंंडस्ट्रीयल एरिया के पास एक निजी बस और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राॅली के बीच टक्कर होने की सूचना मिली थी। हालांकि इसमें हल्की चोटें आई थी। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया था। फिलहाल उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

24जेएनडी32-हादसे बाद घटनास्थल पर खड़ी बस और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें