फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएमओ ने किया दौरा, पंखों के नीचे लगवाई जाएंगी कुर्सियां

Wed, 16 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी25: नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड के बाहर सीएमओ चिकित्सकों को व्यवस्थाएं बनाने के नि - फोटो : गुड्डी देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं के सुधार के लिए सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए लगी अव्यवस्थित कुर्सियों को हटवाने और ओपीडी व इमरजेंसी का रास्ता साफ करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी, ओपीडी वार्ड समेत अन्य स्थानों का सीएमओ ने दौरा किया। इमरजेंसी के बाहर दोनों तरफ कुर्सियां लगी हुई हैं। यहां से अगर कोई बड़ा हादसा होने पर कई मरीजों को एक साथ लाना पड़े तो यह कुर्सियां उनके लिए बाधा बनती हैं। इसलिए इमरजेंसी के गेट के सामने से कुर्सियां हटवाने और उनको दूसरे स्थान पर पंखों के नीचे लगवाने के निर्देश दिए, ताकि मरीज आसानी से बैठ सकें। यही हालात ओपीडी के मिले। वहां पर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी मिली और कुर्सियां ओपीडी के गेट से सटाकर रखी हुई थी। इसके कारण ओपीडी रूम में जाने वाले मरीजों को परेशानी होती है। इसके सुधार के लिए सीएमओ ने अस्पताल के कर्मियों को शुक्रवार तक का समय दिया है। जरूरत के अनुसार स्टोर से नई कुर्सियां लगवाने के लिए निर्देश दिए, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न रहे। इस मौके पर उनके साथ डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस, डॉ. रमेश पांचाल समेत अन्य चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारी रही।

दवाइयों की नहीं रहने दी जाएगी कमी
नागरिक अस्पताल में पिछले छह महीने से चल रही दवाइयों की कमी को पूरा करने के लिए सीमएओ ने फार्मासिस्ट से भी बातचीत की और कहा कि जरूरत के अनुसार दवाइयां मंगवाई जाए। अस्पताल में किसी भी दवा की कमी है तो उसके पूरी तरह से समाप्त हाेने से पहले मंगवाएं। इनके अलावा अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने वाले सभी नोडल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वह अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।
विज्ञापन


अस्पताल में किसी भी दवाई की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके अलावा अन्य अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करवाया जा रहा है, ताकि मरीजों व उनके तीमारदारों को अस्पताल में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। व्यवस्थाओं के सुधार के लिए शुक्रवार तक का समय संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को दिया है। इसके बाद फिर वह निरीक्षण करेंगें।
विज्ञापन

डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें